रांची : 6 साल के लंबे अंतराल के बाद झारखंड की राजधानी रांची में बांग्ला सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले की शुरुआत 5 मई से होगी। झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन मेले का उद्घाटन करेंगे। जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
मेले की जानकारी देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार मेले में बंगाली संस्कृति की अकूत झलक देखने को मिलेगी। मेले में 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग विभागों व निजी प्रतिष्ठानों के स्टाल लगेंगे। बांग्ला सांस्कृतिक मेले में बंगाली व्यंजन का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। 3 दिनों तक लगने वाले इस बांग्ला सांस्कृतिक मेले में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।









