Wednesday, March 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा टाउन हॉल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मिला सम्मान

उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर की शुरुआत, बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर बल

March 1, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा टाउन हॉल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मिला सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter

● टाउन हॉल गढ़वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन

● उपायुक्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत, देश की आधी आबादी से भारत के विकास में समान रूप से योगदान देने की अपील

● उपायुक्त ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बताया एक महत्वपूर्ण पहल

● उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को किया गया सम्मानित

निलाम्बर पीताम्बर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल, गढ़वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शेखर जमुआर ने की। इस अवसर पर उपायुक्त श्री जमुआर का स्वागत पौधा देकर एवं स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया तथा उपायुक्त समेत मंचासीन अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा की बेटी, बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हमारे देश में सार्थक हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में देश की बेटियां अपनी सहभागिता निभा रही हैं तथा देश के विकास में बढ़ चढ़कर समान रूप से सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारा की आवश्यकता अब नहीं होनी चाहिए बल्कि यह सभी के जेहन में होना चाहिए कि बेटा बेटी एक समान है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पूरी तरह से लड़की की समस्या को हल नहीं कर सकता, इसे भारत के सभी नागरिकों द्वारा समर्थित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा और शिक्षा प्रदान करना है, साथ ही समाज में लिंग भेदभाव और सांस्कृतिक पूर्वाग्रह को समाप्त करना है। इस अभियान का महत्व आज के समय में और बढ़ गया है, जब बेटियों को बराबरी के अधिकार मिल रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य छात्रों को लैंगिक समानता और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इससे यह समझने में मदद करता है कि लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा देना क्यों जरूरी है और समाज में इसका क्या सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इस दौरान उन्होंने देश के विकास में योगदान करने वाली कई मातृ शक्तियों का उदाहरण देकर बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में समान रूप से सहयोग करने की अपील की।

मौके पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा ने भी बालिकाओं को सशक्त करने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद, लिंगानुपात में सुधार लाना और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां ज्यादातर सोशल मीडिया पर भी अपना समय बिताती हैं जो कि गलत है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा को और भी सार्थक बनाने की दिशा में बालिकाओं को कार्य करना चाहिए। इसके लिए उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए रोजगार निर्माण कर अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है। देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं काबिज हैं तथा अपने माता-पिता के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करने का कार्य कर रही हैं। इस योजना के तहत, बालिकाओं को शोषण से बचाया जाता है और उन्हें सही-गलत के बारे में बताया जाता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना समाज में बिना किसी लिंग भेद के सामान्य जीवन जिने के लिए जन्म अधिकारों का समर्थन करने के लिए है।

आज के इस कार्यक्रम में पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग, स्पीच, एसे राइटिंग समेत कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को, प्रथम बालिका जन्नी माता को एवं प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। उक्त मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता आदि उपस्थित थें।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.