किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब 8.35 बजे हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की हादसे की पुष्टी
मिली जानकारी के मुताबिक ढंगदुरु पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रही एक क्रूज कर हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हादसे की पुष्टी की है। प्रशासन की तरफ से जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।
खाई में गिरी क्रूजर
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब 8.35 बजे हुई। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है।









