Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

दुनियाभर के धनकुबरों के स्थानों में बड़ा बदलाव, टॉप 10 से बाहर हुए अंबानी और अडानी, देखें लिस्ट

May 18, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

World Richest People : दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में नंबर एक स्थान से लेकर टॉप 10 तक कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कई धनकुबेरों के स्थान में बदलाव हो चुका है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं और इनकी टक्कर एलन मस्क के साथ देखने को मिली है, जो दूसरे स्थान पर लंबे समय से बने हुए हैं।

इधर, एलन मस्क के बेहद करीब जेफ बेजोस और बिल गेट्स हैं। ये दोनों तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। वहीं काफी समय से टॉप 10 से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी बाहर चल रहे हैं। फरवरी में मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 8वें स्थान थे और अब खिसकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोंनों की दौलत में भी इस साल काफी गिरावट देखने को मिली है।

13वें पायदान पर अंबानी

इस साल जनवरी में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में कभी 4 नंबर पर रहने वाले गौतम अडानी रिपोर्ट आने के बाद 37वें स्थान पर पहुंच गए थे। हालांकि कुछ दिनों में रिकवरी के कारण अब ये 23वें स्थान पर हैं। ब्लूमवर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक इनके पास कुल दौलत 53.9 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में 8वें से 13वें पायदान पर पहुंच चुके हैं और इनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर रह गई है।

अंबानी और अडानी को कितना नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल बड़ा नुकसान देखने को मिला है। जनवरी से लेकर अभी तक मुकेश अंबानी ने 3.10 अरब डॉलर की दौलत गंवाई है। सिर्फ 24 घंटे में इन्हें 68.9 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर गौतम अडानी को इस साल सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भारत के दूसरे अरबपति ने जनवरी से अभी तक 66.7 अरब डॉलर की दौलत गंवा दी है।

फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं नंबर वन स्थान पर

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क की संपत्ति बहुत तेजी से घटी थी, जिस कारण उनका नंबर वन का ताज छिन गया था। अब नंबर वन स्थान पर फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। इनकी नेटवर्थ 202 अरब डॉलर है और एलन मस्क की संपत्ति 172 अरब डॉलर है।

कौन कौन टॉप 10 अमीर व्यक्ति

बर्नार्ड अरनॉल्ट के बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस- 139 अरब डॉलर, बिल गेट्स- 125 अरब डॉलर, वारेन बफेट- 115 अरब डॉलर, लैरी एलिशन- 112 अरब डॉलर, लैरी पेज- 110 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर- 109 अरब डॉलर, सर्गी ब्रिन- 104 नौवें नंबर पर और दसवें स्थान पर कार्लोस स्लिम- 93.7 अरब डॉलर हैं।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.