तिसरी (गिरिडीह) : बिहार के गरही थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिसरी थाना पुलिस की सहयोग से हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी को लेकर तिसरी में उनके पांच ठिकाने पर इस्तेहार चिपकाया गया। एक सप्ताह में फरार अभियुक्त विष्णुदेव साव, इंद्रदेव साव सहित चार लोग सरेंडर नहीं की तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की जाएगी। गरही पुलिस टीम ने तिसरी में अभियुक्त के मकान में भाड़ा पर रह रहे लोगों को भी जल्दी से जल्दी खाली करने का निर्देश दिया।
युवक की गोलीमार कर की गई थी हत्या
बता दे कि विगत आठ माह पूर्व घरेलू विवाद के कारण दासों साव के बड़े पुत्र नंद किशोर साव के छोटा साला मोनू कुमार की हत्या 25 सितंबर 2022 की रात को गोली मार कर की गई थी। मोनू कुमार के हत्या के आरोपी राजकिशोर पासवान ने मोनू कुमार के स्कार्पियो भाड़ा पर रिजर्व कर बिहार ले जाने के दौरान खैरा थाना के बरमसिया जंगल मे मोनू को गोली मार दिया था।
पुलिस कर रही तलाश
इस मामले में कुल ग्यारह लोग अभियुक्त हैं। जिसमें तिसरी के दासों साव, सूर्यदेव साव व बिहार के पांच अभियुक्त को पुलिस जेल भेज चुकी है। दासों साव के दो पुत्र विष्णुदेव साव, इंद्रदेव साव व राजकिशोर साव जिसने भाड़ा गाड़ी बुक कर मोनू को ले जा रहा था और जमुई जिला के सरकंडा के रिजवान अंसारी फरार है। पुलिस इन चारों को तलाश कर रही है लेकिन हाथ नहीं आ रहा है।जिसके कारण तिसरी में दासों साव के अचल संपत्ति तिसरी चौक पर राशन दुकान, एफसीआई गोदाम के सामने चप्पल जूता दुकान, गांवा रोड में तीन मकान पर इश्तेहार चिपकाया गया। मौके पर तिसरी थाना के एसआई संजय कुमार, पीड़ित सोनू कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।









