रांची : अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मुलाकात की। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा तीनों भ्रष्टाचारी एक मंच पर मिल रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला का आरोप लगा है। वहीं झारखंड में भी शराब घोटाला हुआ है।
उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी को पूरी तरह लूट की पार्टी बताया। दीपक प्रकाश ने झारखंड में बिजली की हालात पर भी उन्होंने सरकार पर जमकर निशान साधा। ऊर्जा विभाग में भी कई घोटाले हुए हैं। आम आदमी पार्टी नई-नई राजनीतिक पार्टी है। इतिहास पढ़ना चाहिये। उनके पास झूठ बोलने का मशीन है। उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। भ्रष्टाचारी दल है। यह लोग एक मंच पर आकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। साथ ही उन्होंने झारखंड में लव जिहाद पर भी हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। साथ ही एनआरसी और बांग्लादेशी घुसपैठी पर भी उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।










