रांची. केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे झारखंड में आज से जनसंपर्क अभियान कर रही है। 30 जून तक चलने वाले इस डोर टू डोर अभियान के माध्यम से चुनावी हित भी साधने की कोशिश होगी। इस दौरान बीजेपी नेता मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और उसके साथ साथ पूरे 9 वर्षों का एक रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करेंगे।
झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि यह अभियान महा अभियान है। झारखंड के साथ-साथ पूरे भारत में इस अभियान के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गये कामों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। मोदी सरकार के 9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड के आधार पर पार्टी अपनी चुनावी यात्रा को आगे बढ़ाएगी।









