रांची : राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बिजली और पानी की समस्या है। 24 घंटे में पांच घंटे भी बिजली इन जिलों में नहीं रहती है। वहीं निकाय चुनाव भी अभी तक राज्य में नहीं हुए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर बीजेपी ने शनिवार को त्राहिमाम यात्रा निकाली है। यह यात्रा जिला स्कूल मैदान से लेकर कचहरी चौक तक निकाली गई। जिसमें विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, केके गुप्ता सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकार्ता शामिल हुए। सभी ने घरा, मोमबत्ती, ढिबरी लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि रांची में पानी की भयंकर किल्लत है। दिनभर में मात्र 5 घंटे बिजली रहती है। हेमंत सरकार जानबुझकर निगम चुनाव नहीं कराना चाहती है। इसलिए सभी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आज ढिबरी, मोमबत्ती, घड़ा, डेकची, बैनर लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।









