Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बीजेपी का हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सचिवालय घेराव को लेकर प्रशासन की ये है तैयारी, धारा 144 लागू

April 11, 2023
in Jharkhand
बीजेपी का हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सचिवालय घेराव को लेकर प्रशासन की ये है तैयारी, धारा 144 लागू
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का सचिवालय घेराव थोड़ी देर बाद शुरू हो जायेगी। राज्यभर पर भाजपाईयों का जुटान हो गया है। वहीं सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन ने धुर्वा गोल चक्कर से प्रोजेक्ट भवन तक धारा 144 लागू किया है। राज्यभर से जुटने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचिवालय की ओर जाने से रोकने के लिए प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य वरीय अधिकारी रविवार सुबह 11ः30 बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचे और सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की।

प्रभात तारा मैदान में चारो ओर से 500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

पुलिस- प्रशासन का पूरा प्रयास है कि राज्यभर से जुटे भाजपा समर्थकों को प्रभात तारा मैदान में ही रोक दिया जाए। इसके लिए मैदान के चारो ओर 500 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। भाजपा समर्थकों के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शहर में 20 इंस्पेक्टर और 250 दारोगा के अलावा 1500 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। मालूम हो कि भाजपा ने मंगलवार को सचिवालय घेराव कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए राज्यभर से आए समर्थक पहले प्रभात तारा मैदान में जमा होंगे। वहां से जुलूस की शक्ल में सचिवालय का घेराव करने निकलेंगे।

सचिवालय और सीएम आवास पर विशेष फोकस

सुरक्षा व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की चूक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर पुलिसकर्मियों को तैनात करने का प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीएम आवास और प्रोजेक्ट बिल्डिंग पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। वहीं, राजभवन के समीप भी अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। एहतियात के तौर पर अलबर्ट एक्का चौक और अरगोड़ा चौक समेत अन्य जगहों पर भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

खूंटी और दुमका से बुलाए गए जैप-रैप की 3-3 कंपनियां

दुमका के एसआईआरबी-1 और खूंटी के एसआईआरबी-2 के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके। इनके अलावा जैप और रैप की 3-3 कंपनियां तैनात की गई हैं।

ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव

ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई है। राज्यभर से भाजपा समर्थकों के पहुंचने से ट्रैफिक लोड अवश्य बढ़ेगा। ऐसे में निश्चित तौर पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा। इसकी योजना तैयार हो रही है।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.