बोकारो : जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो बस्ती मुस्लिम टोला से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर शाहबाज अंसारी नामक युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर लिया है। अपनी पहली पत्नी रानी को गुरबत की जिंदगी जीने के लिए छोड़ दिया है।
रानी खातून की मां नुरेशा खातून ने कहा कि मेरे पास जो भी जमा पूंजी थी वह बेटी की शादी में लगा दी थी। सोची थी कि बेटी आराम से रहेगी, लेकिन सब उल्टा हो गया। बेटी के साथ काफी प्रताड़ना किया गया। वहीं सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि बेटी को इंसाफ नहीं मिलता है तो मैं और मेरी बेटी आत्मदाह कर लेगी। जब इस विषय पर शाहबाज अंसारी से बात की गई तो उसने कहा कि उसका धर्म एक से ज्यादा विवाह करने की इजाजत देती है। वह दोनों पत्नियों को साथ रखेगा।










