बोकारो : बीजेपी के जनसंपर्क महाअभियान को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है.। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज बोकारो पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले बोकारो भाजपा विधायक वीरांची नारायण के आवासीय कार्यालय में चास मुफस्सिल मंडल से जेएमएम कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।
उसके बाद वे बोकारो परिसदन में भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी ली। जिले में चल रहे जनसंपर्क महा अभियान को लेकर जिले के पदाधिकारियों से एक-एक कर के फीडबैक लिया और कई दिशा-निर्देश भी दिए।
मीडिया से बात करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनसंपर्क महाअभियान चल रहा है। इसी को लेकर लोग मोदी के कार्यों को देखकर पार्टी ने आस्था व्यक्त करते हुए शामिल भी हो रहे हैं। इसी को लेकर आज जेएमएम और कांग्रेस छोड़कर कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं।










