बोकारो : जिला में शाम ढलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से चास का शिवपुरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। जहां सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब सात 7ः30 बजे की है। जब अज्ञात अपराधियों ने चास के शिवपुरी कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी।
जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि जमीन पर एक व्यक्ति पड़ा है। जिसकी मौत हो चुकी थी। जिसे कई गोली उसके शरीर के कई हिस्सों में मारी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है। वहीं मृतक का मोबाइल और कुछ कागजात भी पुलिस ने बरामद की है। घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए गए।
पुलिस ने मृतक की पहचान विष्णु शर्मा नाम के व्यक्ति के रूप में की है। जो चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत फुदनीडीह का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का था, जो पूर्व में कई बार जेल जा चुका था। इस गोलीकांड को पुलिस गैंगवार के रूप में देख रही है। वहीं पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।









