चतरा : जिले में आज नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। कैंप में उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क इलाज किया और उन्हें डॉक्टरी परामर्श भी दिया।
चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे
डॉ अभिषेक चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतरने वाले हैं और उनका मेडिकल कैंप चुनावी प्रचार की ओर पहला कदम माना जा रहा है। बता दें कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में सांसद प्रत्याशी के तौर पर नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सिंह अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जनसेवा के अंतर्गत उन्होंने उर्दू स्कूल कोलकोले और बेहराडीह में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया।

उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र के सबसे ऊर्जावान जगह लावालौंग और कुंदा में लोगों का उत्साह देख कर लग रहा है कि यहां के लोग बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं। बता दें कि साल 2024 में होने वाले चुनाव में डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह सांसद प्रत्याशी के तौर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं।
ये भी पढ़े :- पीएम किसान योजना: 14वीं किस्त आने से पहले कर लें ये जरूरी काम, जानिए कब खाते में आएंगे 2000 रुपए










