चतरा : गंदौरी मंदिर के समीप स्थित विशाल पीपल और वट वृक्ष में पूजा कर रही महिलाओं की लापरवाही के कारण आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि आम लोगों और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
बताते चलें कि आज महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर विधि विधान से वट वृक्ष के समीप बैठ कर पूजा कर रही थी। इसी बीच किसी महिला की लापरवाही के कारण अगरबत्ती की लपट सूखे कागज में पकड़ लिया। देखते ही देखते आग तेजी से पकड़ लिया। साथ कुछ महिलाएं सहित पुरुषों ने आग बुझाने का प्रयास न करके वीडियो बना रहे थे।









