चतरा : चतरा परिसदन भवन में जिले भर के कल्याण विभाग मद से करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण होने वाले कई योजनाओं का सांकेतिक रूप से राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले राज्य सरकारें सिर्फ कब्रिस्तान स्थल का घेराबंदी किया करती थी लेकिन इस बार जिले के सभी देवी मंडप और कब्रिस्तान स्थल का घेराबंदी किया जाएगा। इस दौरान 35 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें सिमरिया में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण का कार्य भी सम्मिलित है।
उन्होंने कहा कि बांकी जिलों के मुकाबले चतरा जिले में बहुत तेजी से कार्य हो रहा है। क्योंकि यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच में एक बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। इसी कारण अन्य जिलों के मुकाबले चतरा जिले में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। इस मौके पर उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।









