रांची : राजधानी रांची में मोराबादी स्थित संगम गार्डन में चीक बड़ाईक को लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की समेत अन्य लोग शामिल हुए।
कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मीडिया से कहा कि चीक बड़ाईक को भारत सरकार में 10 अनुसूची में इसका नाम अनुसूचित जनजाति में दर्ज है। और इसका लाभ वर्षों पहले से इस समाज के लोगों को मिल रहा था, लेकिन 1932 खतियान का विभाजन होने की वजह से चिक और बड़ाईक को अलग कर दिया गया। बड़ाईक समाज के लोग कहते हैं हम राजपूत हैं, लेकिन वह लोग भी अनुसूचित जनजाति में आते हैं।
इसको लेकर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की की ओर से समस्या का निराकरण पर जल्द से जल्द पहल करने की मांग रखी गई थी। साथ ही प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से भी उन समाज के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलमगीर आलम ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सरकार जरूर इस दिशा में कार्य भी करेगी, ताकि चीक बड़ाईक समाज के लोगों को उनका हक और अधिकार मिल सके।










