Thursday, March 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राजधानी रांची के छठ घाट पूरी तरह तैयार, शाम 5:03 बजे और सोमवार को सूर्योदय 6:06 बजे होगा अर्घ्य

November 19, 2023
in Jharkhand
राजधानी रांची के छठ घाट पूरी तरह तैयार, शाम 5:03 बजे और सोमवार को सूर्योदय 6:06 बजे होगा अर्घ्य
Share on FacebookShare on Twitter

छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के छठ घाट पूरी तरह तैयार हैं। आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। रांची में शाम 5:03 बजे अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी में 72 प्रमुख घाटों और 36 कृत्रिम घाटों में अर्घ्य देने के लिए भक्त जुटेंगे। इसके लिए रांची नगर निगम और जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभी घाटों में एनडीआरएफ की तैनाती

सभी घाटों में एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त घाटों पर व्रतियों के लिए 1200 से अधिक चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिए हाथ से 2000 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। आज के अर्घ्य के बाद सोमवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय 6:06 बजे होगा। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। ठंड का अहसास भी कम होगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ा है। छठ से लेकर अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आसमान भी पूरी तरह साफ रहेगा।

आज शहर में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित

राजधानी रांची में शहर के भीतर विभिन्न घाटों में चार लाख के करीब लोग अर्घ्य देंगे। ऐसे में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रहने वाली है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी तरह की अनहोनी न हो, लोगों को जाम आदि में परेशान न होना पड़े इसे लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं। शहर में आज सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं 20 नवंबर को रात दो बजे से पूरे दिन मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। शहर में आने वाले सभी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर आएंगे।
शहर में इन जगहों पर रहेगी पार्किंग

  • रणधीर चौक से हटनिया तालाब रोड
  • निगम पार्क के सामने और रोड किनारे
  • एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब जाने वाले रास्ते में रोड किनारे
  • जाकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाब जाने वाले रास्ते में
  • नागा बाबा खटाल और रोड किनारे
  • राम मंदिर से कांके डैम वाला रोड
  • सीएमपीडीआई और रॉक गार्डेन
  • शहीद मैदान से छठ तालाब मार्ग
  • शहीद मैदान में पार्किंग
  • शालीमार बाजार से छठ तालाब मार्ग
  • शालीमार बाजार
  • जेल तालाब के पास रोड किनारे
  • चडरी तालाब
  • लालपुर यातायात थाना
  • अलबर्ट एक्का और सर्जना चौक के बीच
  • सर्जना चौक से बड़ा तालाब जानेवाले मार्ग में
  • चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाला रास्ता
  • सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
  • देवेंद्र मांझी चौक के पास मत्स्य विभाग तालाब
  • निवारणपुर मैदान

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर
Jharkhand

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर

March 24, 2026
गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश

March 24, 2026
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान
Jharkhand

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान

March 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग
  • खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.