Tuesday, November 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को दिये बेहतर चुनाव प्रबंधन के टिप्स

October 4, 2023
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को दिये बेहतर चुनाव प्रबंधन के टिप्स
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के तत्वावधान में राज्य के सभी विधान सभा क्षेत्रों से संबद्ध सभी एईआरओ के दो दिवसीय क्रमागत प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मौजूद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आगामी आम चुनाव में झारखंड में मतदान प्रतिशत को 80% से ऊपर लेकर जाना है, इसको लेकर सभी को अपने-अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सबसे पहले जो काम करना होगा वह है मतदाता सूची को त्रुटि विहीन बनाना तथा छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण करना। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर यह भी प्रचारित करें कि मतदाता पंजीकरण के लिए मात्र दो शर्तें आवश्यक है व्यक्ति का भारत का नागरिक होना एवं 18 वर्ष की आयु का होना । इसलिए ध्यान रहे कि अन्य किसी प्रमाण या दस्तावेज़ के अभाव में एक भी नये मतदाता के पंजीकरण का कार्य बाधित न हो। उन्होंने कहा कि इस बात का भी प्रचार प्रसार करें कि वोटर आईडी कार्ड के अलावा भी अन्य दस्तावेज नियमानुसार निर्धारित हैं जिसे दिखाकर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बीच जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया के भी सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देने के साथ-साथ उनसे फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) श्री संजय कुमार एवं निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान
Jharkhand

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान

November 24, 2026
गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी
Jharkhand

गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी

November 24, 2026
महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान
Jharkhand

महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान

November 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान
  • गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी
  • महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.