Friday, March 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा ईआरओ के साथ की संयुक्त वर्चुअल बैठक

October 29, 2023
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा ईआरओ के साथ की संयुक्त वर्चुअल बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के विशेष प्रयासों से झारखंड में नए/युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए अनूठी पहल की गई है। झारखंड के स्कूलों में कक्षा 11वीं व 12वीं में अध्यनरत ऐसे छात्र-छात्राओं जिनकी आयु 17 वर्ष से 18 वर्ष के बीच है, उन्हें भावी मतदाताओं के रूप में चिन्हित कर उनके अग्रिम प्रीफिल्ड फॉर्म-6 भरवाये जा रहे हैं। ई-विद्या वाहिनी पोर्टल की मदद से निकाले गए इस प्रकार के आंकड़ों से 9.4 लाख भावी मतदाताओं को चिन्हित कर उनके जिलावार आंकड़े जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के पास भेजे गए हैं। यदि यह मॉडल सफल रहा तो लाखों नए मतदाता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

सीईओ ने की वर्चुअल बैठक

उक्त पहल को मूर्त रूप देने के लिए शिक्षा विभाग तथा निर्वाचन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो इसको लेकर शनिवार अपराह्न में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों व उप निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अगले तीन दिन सघन अभियान चलाएं तथा राज्य के भावी मतदाताओं के अग्रिम फॉर्म जमा करवाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करवा लें। इस अभियान में दो कोटि के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। एक वे जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की पूरी हो रही है, जबकि दूसरे वे जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2024 या उससे पूर्व 18 वर्ष पूरी हो जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि सभी लोग इस मुहिम में सर्वश्रेष्ठ कोशिश करें ताकि इन युवा मतदाताओं की मदद से राज्य के अन्य मतदाताओं के बीच भी जागरूकता का सकारात्मक माहौल बने और कोई वोटर छूटे नहीं।
बता दें कि अभी सिर्फ झारखंड एकेडमिक काउंसिल से संबद्ध छात्रों के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, शीघ्र ही इस अभियान में सीबीएसई तथा आईसीएसई समेत अन्य शैक्षिक बोर्ड के छात्रों को भी जोड़ा जाना है।
इस वर्चुअल बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती गीता चौबे तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार भी मौजूद थे।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.