Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

August 31, 2024
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाईन मध्यम से समीक्षा बैठक की, बैठक में निर्वाचन कार्य में लगे कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ अपने क्षेत्र में ठीक से कार्य नहीं करेंगे तो निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिन जिलों में मतदाता पंजीकरण से जुड़े अधिक आवेदन लंबित है वे इस हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लंबित आवेदनों की संख्या शून्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने जिलों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कराना सुनिश्चित कर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध कराएं साथ ही यदि उनके द्वारा मतदाता सूची से संबंधी कोई त्रुटि प्रतिवेदित की जा रही हो तो उसे चिन्हित करते हुए उसका निराकरण करें।

श्री कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से इस बात का सर्टिफिकेट अवश्य ले लें कि उनके क्षेत्र में 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी मतदाता पंजीकृत नहीं किया गया है। मतदाता सूची में किसी प्रकार का गलत विलोपन न हुआ हो इसकी पुष्टि हेतु भी सभी बीएलओ से इसका सर्टिफिकेशन अवश्य कर लें।

समीक्षा बैठक में राज्य में चल रहे इलेक्शन क्विज 2024 प्रतियोगिता परीक्षा के विस्तृत प्रचार हेतु भी निर्देश दिए गए साथ ही कहा गया कि मतदाताओं के बीच ईवीएम संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर लें। इसके अतरिक्त बैठक में ‘नाम जांचो’ अभियान, एपिक पीडीएफ जेनरेशन, नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन, निर्वाचन संबंधी बकायों के ससमय भुगतान आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.