Thursday, March 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्गों मतदाताओं से की मुलाकात , गुलाब एवं शॉल देकर किया सम्मानित

November 30, 2023
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्गों मतदाताओं से की मुलाकात , गुलाब एवं शॉल देकर किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की एवं उनके मतदाता प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में वरिष्ठ मतदातओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों के निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी वहां के बुजुर्ग मतदाताओं से मिलेंगे और मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी जानकारी लेंगें साथ ही अगर कोई अपने वोटर कार्ड में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं तो उनका फॉर्म भर कर वोटर आईडी कार्ड निर्गत करायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जितने भी वरिष्ठ नागरिक है उनके घर जा कर उनका निबंधन करना है। साथ ही जो बुजुर्ग मतदान केंद्र पर आने में सक्षम नहीं है फिर भी बूथ पर आ कर वोट देना चाहते हैं तो उनके लिए व्यवस्था करनी है। इसके साथ-साथ जो घर पर ही वोट देना चाहते है उनके लिए घर पर ही व्यवस्था करनी है। उन्होंने कहा कि आप सब ने वर्षों से मतदान कर देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है । आज आप अपने शरीर से असक्षम हैं। यह निर्वाचन प्रक्रिया में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बाधा न बने इस हेतु आयोग आपके लिए व्यवस्था कर रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि देश के निर्माण में प्रत्येक वोट का महत्व है। आप सभी को वोट जरूर देना चाहिए। आने वाले मार्च के महीने में निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी आपसे दोबारा मिलने आएंगे और आप घर से अथवा बूथ से मतदान करने के लिए इच्छुक है इसकी जानकारी लेकर व्यवस्था करेंगें।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय निर्वाचन पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से #SeniorVotersVoice से संबंधित कॉफी मग का अनावरण कराया साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं के जागरूकता के लिए सेल्फी जोन की भी व्यवस्था की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर वरिष्ठ मतदातओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनके साथ नास्ता किया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गुलाब देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, ईआरओ जमशेदपुर ईस्ट श्री पीयूष सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एईआरओ श्री सुदीप्त राज एवं जिला स्तरीय निर्वाचन पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग
  • खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.