Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज दुमका के सुदूरवर्ती तरणी एवं वृन्दाबनी स्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

April 5, 2024
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज दुमका के सुदूरवर्ती तरणी एवं वृन्दाबनी स्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज दुमका के सुदूरवर्ती तरणी एवं वृन्दाबनी स्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कई अनियमितताएं पायीं। साथ ही कुछ स्थानों पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन से संबंधित मामले भी पाए गए। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दुमका के उपायुक्त श्री आंजनेयुलू दोड्डे को दुमका के एलआरडीसी श्री अब्दुल समद एवं रानेश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शिबाजी भगत के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के मामले में कारण पृच्छा करने का निदेश दिया।

 

निर्वाचन प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज दुमका परिभ्रमण के क्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर दुमका के मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुमका के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ दुमका समाहरणालय में समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण किया

उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृन्दाबनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 256 एवं 257 का औचक निरीक्षण किया। वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़ा तरणी स्थित मतदान केंद्र संख्या 260 एवं मध्य विद्यालय तरणी स्थित मतदान केंद्र संख्या 261 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की कमी पर असंतोष व्यक्त करते हुए समय रहते सारी कमियों को दूर करने का निदेश दिया। उत्क्रमित प्राथमिक विघालय बड़ा तरणी में बीएलओ उपस्थित नहीं मिली। बताया गया कि वह बीमार हैं।

 

बीएलओ की जानकारी में कमियां

मध्य विद्यालय तरणी में बीएलओ की जानकारी में कमियां पाई गई। इसपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नाराजगी जताई।
उन्होंने समाहरणालय में आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन से संबंधित हरेक बिंदु पर स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। संबंधित सभी अधिकारी-कर्मचारी से आयोग की अपेक्षा है कि उनका शब्दशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.