Friday, March 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को कहा – आप राज्य की जनता की सेवा करें, सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी

November 5, 2023
in Jharkhand
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को कहा – आप राज्य की जनता की सेवा करें, सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिसकर्मियों को 7वें पीआरसी के आलोक में विशेष सुविधा /भत्ता को पुनरीक्षित करने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने पर झारखंड चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ, झारखंड जगुआर ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया है। आज ढोल- नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया।

आईएएस हो या चतुर्थवर्गीय कर्मचारी, सभी मेरे लिए एक समान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आईएएस हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी। हमारे लिए सभी एक समान है। यह सरकार सभी को एक नज़रिये से देखती है। आप सभी सरकार के आंख, नाक और कान है । आप राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी।

सभी वर्ग के लिए कर रहे हैं काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित में सरकार काम कर रही है । उनकी समस्याओं को यथासंभव दूर कर रही है। उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास लगाकर जारी है। मैं यह तो दावा नहीं कर सकता कि सभी चीज़े सही हो गई है, लेकिन इसकी शुरुआत जरूर है । मुझे पूरी उम्मीद और आशा है कि हमारी सरकार पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित कर लेंगे।

हमारी जितनी जिम्मेदारी है, उतनी आपकी भी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के प्रति हमारी जितनी जिम्मेदारी है उतनी जिम्मेदारी आपकी भी है। आप पूरी मानवता और संवेदना के साथ आम नागरिकों की सेवा करें। मेरा आपसे कहना है कि सरकार की जो सोच है, उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।सभी के चेहरे पर खुशियां मुस्कान लाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का हम प्रयास कर रहे हैं। हमारी सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि आपकी नियुक्ति इसलिए हुई है कि आप आम नागरिकों के लिए काम करें। मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दें। आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करें, जो भी कमियां होगी, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

आम लोगों की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर कम करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग और हर तबके के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है । मेरा आपसे कहना है कि किसी गरीब और जरूरतमंद के चेहरे पर जब मायूसी दिखती है तो उसे कितना तकलीफ होगा, इसे हम सभी को समझना चाहिए। आप आम जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर कम करें तो निश्चित तौर पर हम उनकी तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.