Friday, March 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

October 17, 2023
in Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को  सौंपा नियुक्ति पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। कई विभागों में नियुक्ति हो चुकी है तो कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है । यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज आपके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण हो रहा है । आपसे उम्मीद है कि एक शिक्षक के रूप में आप बच्चों का भविष्य संवारने के साथ राज्य के विकास में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में आयोजित शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित स्नातक प्रशिक्षित 827 शिक्षकों में से 24 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

पहली बार नियुक्ति नियमावली के तहत हो रही नियुक्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कभी नियुक्ति नियमावली नहीं बन सकी । इस वजह से पहले जो भी नियुक्तियां हुई, वह विवादों के घेरे में आती रही। मामला न्यायालयों में पहुंचा। इस वजह से नियुक्तियों में तो विलंब हुआ ही , साथ ही भ्रष्टाचार की बातें लगातार सामने आई। हमारी सरकार ने पहली बार नियुक्ति नियमावली बनाकर विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। जेपीएससी का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी हुआ और इसमें 32 ऐसे अधिकारी बने, जो बीपीएल श्रेणी से आते हैं। यह इस बात का गवाह है कि जेपीएससी की परीक्षा में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरती गई और कहीं कोई विवाद पैदा नहीं हुआ।

निजी क्षेत्र में भी नौकरी के खुले द्वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में तो नियुक्तियों का दौर चल ही रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, पंचायत सचिव, नर्स और लिपिकों आदि के पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। वहीं, रोजगार मेला लगाकर निजी संस्थानों और कंपनियों में भी लगभग 34 हज़ार नौजवानों को ऑफर लेटर मिल चुका है। सरकार का प्रयास है कि यहां के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें।

जन भावनाओं के अनुरूप काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की जनता को विकास की कड़ियों से जोड़ा जा रहा है । गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा, किसान, मजदूर, समेत हर वर्ग और तबके के लोगों के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

सरकार जो कहती है वह करती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है उसे निश्चित तौर पर पूरा करती है। मैं यह तो दावा नहीं करता कि राज्य की सारी समस्याओं का समाधान हो गया है। लेकिन, इस दिशा में
लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनता की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जा रहा है । यही वजह है कि हमारी सरकार से जनता की उम्मीदें और आकांक्षाएं भी काफी बढ़ रही है। हमारी सरकार तमाम चुनौतियां के बीच राज्य को नई दिशा करने का काम कर रही है।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.