Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास

October 7, 2023
in Jharkhand
मुख्यमंत्री देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास 09 अक्तूबर 2023 को होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्राम सिकटिया, प्रखण्ड सारठ, जिला देवघर में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना का निर्माण 484.35 करोड़ रूपए से होगा। शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

क्यों तैयार की गई योजना

देवघर और जामताड़ा जिला अंतर्गत सारठ, करो, विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड में नदी तल से अधिक ऊंचाई पर खेती योग्य भूमि में पारंपरिक नहर प्रणाली से सिंचाई संभव नहीं होने तथा इस प्रणाली में खेती योग्य भूमि का बहुत ज्यादा भू -अर्जन के कारण भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से जल लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है। इसके जरिए पंपिंग के लिए जल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिकटिया ग्राम के समीप अवस्थित अजय बराज के अपस्ट्रीम से पंप मोटर से जल पाइपलाइन के माध्यम से सिंचित क्षेत्र में चकवार सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रस्तावित पटवन क्षेत्र में मुख्य रूप से धान के अतिरिक्त सरसों, मूंग, गेहूं एवं मक्का की खेती भी संभव हो सकेगी। खेती एवं पशुओं को पानी उपलब्ध कराने के उदेश्य से अधिक वर्षा होने और खेतों में जल की जरूरत सीमित होने की स्थिति में पानी को स्थानांतरित कर नजदीक के तालाबों को भरने का प्रावधान किया है, ताकि ग्रामीणों को तालाबों के माध्यम से हमेशा जल मिल सके।

चार प्रखण्ड के 27 पंचायत के किसानों को होगा लाभ

इस योजना के क्रियान्वयन के फलस्वरूप देवघर और जामताड़ा जिला चार प्रखण्ड के 27 पंचायत में निवास करने वाले 1,11,174 आबादी को लाभ होगा। इसमें 13,930 अनूसूचित जाति एवं 26, 346 अनूसूचित जन जाति के लोग भी निवास करते हैं। योजना से सारठ प्रखण्ड के 06, करों प्रखण्ड के 06, विद्यासागर प्रखण्ड के 12 और जामताड़ा प्रखण्ड के 03 पंचायत के किसानों को लाभ होगा। योजना का कार्य तीन वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दुमका जिला अंतर्गत मसलिया एवं रानेश्वर प्रखंड में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मेगा लिफ्ट योजना का निर्माण प्रारंभ कराया गया है, जिससे 22 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026
बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

July 26, 2026
गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.