Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चीनिया में झारखंड@25 का ‘जल-जंगल-रंगोली’ धमाल: कलश यात्रा से वृक्षारोपण, महिलाओं ने रंगोली में उकेरा ‘जल ही जीवन’—सैकड़ों पौधे रोपे!

वन विभाग की जलछाजन परियोजना, BDO सुबोध कुमार ने शपथ दिलाई, ग्रामीणों ने लिया संकल्प: 'झारखंड बनेगा ग्रीन आदर्श!'

November 13, 2025
in Jharkhand, Top News
चीनिया में झारखंड@25  का ‘जल-जंगल-रंगोली’ धमाल: कलश यात्रा से वृक्षारोपण, महिलाओं ने रंगोली में उकेरा ‘जल ही जीवन’—सैकड़ों पौधे रोपे!
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड स्थापना रजत जयंती महोत्सव पर चीनिया में कलश यात्रा, वृक्षारोपण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर जल संरक्षण का दिया संदेश

गढ़वा। झारखंड स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आज ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित जलछाजन परियोजना के तहत, क्रियान्वयन एजेंसी – वन प्रमंडल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमंडल, गढ़वा द्वारा प्रखंड चीनिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का उत्सव मनाते हुए समाज में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत जल निकायों पर कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा वन विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के माध्यम से “जल ही जीवन है” का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।

इसके उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह जल छाजन परियोजना के अंतर्गत मृदा एवं जल संरक्षण के प्रयासों को भी सशक्त बनाएगा।

सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं ने झारखंड की संस्कृति, लोककला और जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जल संरक्षण और झारखंड के गौरवपूर्ण इतिहास पर चर्चा भी की गई, जिसमें वक्ताओं ने राज्य की प्राकृतिक संपदा, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड की असली शक्ति उसके जल, जंगल और जमीन में निहित है, जिन्हें सुरक्षित रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, वन विभाग के पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ WCDC प्रमोद सेठ, राज्य नोडल पदाधिकारी,ग्रामीण विकास विभाग रांची,भानु कुमार शर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि झारखंड को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाया जाएगा।

यह आयोजन न केवल रजत जयंती महोत्सव की शोभा बढ़ाने वाला रहा, बल्कि समाज को प्रकृति और विकास के संतुलन की दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश भी प्रदान करता है।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.