Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

क्रिसमस उत्सव 2024: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दी आर्चबिशप को बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आर्चबिशप हाउस में आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी

December 23, 2024
in Jharkhand, Top News
क्रिसमस उत्सव 2024: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दी आर्चबिशप को बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
========================
★ मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना की।
========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज डॉ० कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को “क्रिसमस” पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान, रांची में आयोजित “क्रिसमस उत्सव -2024” में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि “क्रिसमस पर्व” के माध्यम से एक शुभ संदेश समाज तक पहुंचती है। हमारे जीवन में मान-सम्मान, आदर, सद्भाव एवं एकजुटता महत्वपूर्ण अंग है। हमसभी के बीच प्रेम, आपसी सौहार्द और भाईचारा कभी कम न हो। हम सभी मिलकर इस मानव जीवन में सुख, समृद्धि एवं एकता के साथ जीवन व्यतीत करें, यही प्रभु यीशु से आज के इस पावन अवसर पर कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार हम सभी लोग धूमधाम से क्रिसमस पर्व को मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ओर से पूरे राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, बिशप विंसेंट आइंद,बिशप बी. बी बास्के, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजित खेस, XISS के निदेशक डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर मुकुल कुल्लू, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक, फादर सेबासटीएन तिर्की, फादर वाल्टर किसपोट्टा, फादर अंजुलुस एक्का, फादर विनय करकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.