रांची. कल झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन होगा। इसमें शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कल रांची आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे दोपहर बाद रांची पहुंचेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आ रही है।बता दें कि राष्ट्रपति और सीजेआई के रांची आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा कल से शुरू हो रहा है। वे सबसे पहले देवघर जाएंगी। देवघर में बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सुबह 8.55 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड में हाईकोर्ट के नये बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी।









