Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जमशेदपुर में कोल्ड रोलिंग मिल के नए यूनिट का शिलान्यास करेंगे सीएम हेमंत, कंपनी में होगा 1500 करोड़ का निवेश

April 3, 2023
in Jharkhand
tata
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिनप्लेट कंपनी के कोल्ड रोलिंग मिल के विस्तारीकरण के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। इसमें कंपनी प्रबंधन लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री के साथ टिनप्लेट कंपनी के एमडी के अलावा टाटा स्टील के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें टाटा स्टील में पिछले साल ही टिनप्लेट कंपनी समायोजन किया गया है जिसके तहत यह विस्तारीकरण किया जा रहा है।

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, टिनप्लेट कंपनी जमशेदपुर में वर्ष 1920 से संचालित है, जो फूड प्रोसेसिंग कंपनियों के लिए पैकजिंग टिन कैन का निर्माण करती है। वर्तमान में कंपनी में संचालित सीआरएम-1 से प्रतिवर्ष 1.80 लाख टन व सीआरएम-2 से 2.0 लाख टन का उत्पादन करती है।

3.20 टन होगी उत्पादन की क्षमता

बाजार में टिन कैन की डिमांड को देखते हुए टिनप्लेट प्रबंधन अपनी वर्तमान उत्पादन क्षमता में विस्तार कर रहा है। इसके लिए प्रबंधन द्वारा सीआरएम-3 प्लांट लाया जा रहा है, जिसकी प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता 3.20 लाख टन होगी। नया प्लांट, पुराने दोनों प्लांट से बड़ा होगा और इसकी उत्पादन क्षमता भी अधिक होगी।

उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

कंपनी प्रबंधन की माने तो नए प्लांट में आधुनिक मशीनों के साथ कंटीन्युअस असेंबली लाइन होगी, जिसमें उत्पादन होगा। इसी नए प्लांट के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहर आ रहे हैं। गुरुवार शाम उपायुक्त विजया जाधव ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

18 माह में बनकर तैयार होगा नया प्लांट

सीआरएम-3 के रूप में नया प्लांट को 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नए प्लांट से वाणिज्यिक उत्पादन होगा। नए प्लांट के उद्घाटन के साथ टिनप्लेट कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग डबल हो जाएगी।

अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करती है कंपनी

टिनप्लेट कंपनी, टाटा स्टील से कोल्ड रोल को कच्चा माल के रूप में इस्तेमाल कर उसे टिन केन में परिवर्तित कर सात अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करती है। कंपनी में लगभग 1000 स्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.