चतरा : जिला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 19 जून को सिमरिया के कर्बला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिकरत करेंगे। जिसे लेकर मनोज चन्द्रा के द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
बंगाल के कारीगर पिछले एक सप्ताह से दिन रात लगकर पंडाल का निर्माण करने में जुटे हैं। मनोज चन्द्रा ने बताया कि सम्मेलन में 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटी है।
डीसी और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कई दिशा निर्देश दिया। एसडीओ सुधीर दास भी लगातार कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर रहे हैं। मनोज चन्द्रा ने बताया कि सम्मेलन में वे मुख्यमंत्री के समक्ष 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होंगे। जिसे लेकर कार्यकर्ता अभी से ही उत्साहित हैं।










