Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की

October 18, 2023
in Jharkhand
सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, आयुष्मान भारत योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा संचालित अस्पतालों की स्थिति एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य की जनता को वास्तविक और पूर्ण रूप से मिले यह सुनिश्चित करें। इन स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत जो नए प्रावधान किए गए हैं उनका पूरा उपयोग हो। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रियाओं में कोई जटिलता न रहे इसका पूरा ख्याल रखें। राज्य की जनता को चिकित्सा अनुदान का पूरा लाभ सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को नियम के चक्करों में न उलझाएं। योजनाओं का लाभ लेने को लेकर कहीं कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो इस निमित्त प्रक्रियाओं को सरल और सहज बनाएं।

हर हाल में सुधरे 108 एंबुलेंस सेवा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। राज्य के भीतर 108 एंबुलेंस सेवा आगामी 15 नवंबर 2023 तक हर हाल में सुधरनी चाहिए। उक्त तिथि तक सभी एंबुलेंस पूर्ण रूपेण कार्यरत किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि एंबुलेंस सेवाओं में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करें। एंबुलेंस सेवा सुचारु रूप से जनता को समय से उपलब्ध होनी चाहिए। संवेदनहीनता किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं होगा। बैठक में पंजीकृत श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंजीकृत श्रमिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री के समकक्ष अधिकारियों द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा संचालित नामकुम (रांची), आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) एवं मैथन (धनबाद) स्थित अस्पतालों के अद्यतन कार्य प्रगति की रखी गई। आने वाले समय में बोकारो एवं देवघर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए अस्पताल की स्थापना को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रम विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा, श्रमायुक्त श्री संजीव बेसरा, एमडी एनएचएम श्री आलोक त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.