Thursday, April 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र दौरा: विकास कार्यों का जायजा

बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण, लोगों की समस्याओं का समाधान का भरोसा।

March 6, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र दौरा: विकास कार्यों का जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बरगढ़ प्रखंड का किया दौरा

● नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी समेत अन्य पंचायतों के विकास कार्यों का लिया जायजा

● उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं समाधान का दिया भरोसा

● अति सुदूरवर्ती बूढा पहाड़ क्षेत्र में योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश

गढ़वा जिले के अति सुदूरवर्ती नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन से अवगत होने एवं क्षेत्र के आम जनमानस की समस्याओं का समुचित समाधान के उद्देश्य से आज उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से बरगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के टेहरी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत समेत अन्य के विकास कार्यों की उपायुक्त शेखर जमुआर ने समीक्षा किया। क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने की बात कही। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा उक्त क्षेत्रों के योग्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- मनरेगा, आवास, सर्वजन पेंशन, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, बाल विकास, शिक्षा, स्किम कम्पलीसन, स्वास्थ्य, पोषण व आधार सीडिंग, पेयजल, विद्युत समेत अन्य योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करने की बात कही गई। बूढा पहाड़ क्षेत्र के पंचायतों में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क आदि में पर्याप्त विकास कार्य कराने की बात कही गई। उपायुक्त श्री जमुआर ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पहले के अपेक्षा अब के समय मे सतत विकास कार्य सम्पन्न होने की बात कही गई।

पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता था, जिसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ बलों द्वारा अब पूर्णतः नक्सलमुक्त कराकर भयमुक्त वातावरण की मिसाल दी गई है। उन्होंने आमजनों समेत वहां पर रह रहे सुरक्षा बलों (सीआरपीएफ बटालियन) की समस्याओं से भी अवगत होने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास कार्य के साथ-साथ इस सुदुरवर्ती क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में रहकर सुरक्षा बलों द्वारा आम जनों को भय मुक्त वातावरण दिया गया है, जिसमें सीआरपीएफ के जवानों की अहम भूमिका है। अतः वहां पर रह रहे सुरक्षा बल के जवानों की समस्याओं से अवगत होकर व्याप्त समस्याओं के समुचित समाधान करने की बात कही गई।

उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त सीआरपीफ कमांडेंट ऐन.के. सिंह, डीएफओ साउथ एबिन बेन्नी एब्राह्म, एसडीओ रंका रुद्र प्रताप सिंह, एएसपी राहुल कुमार बराईक, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, बरगढ़ बीडीओ अमित कुमार तथा सीओ राकेश भूषण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026
दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
Jharkhand

दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस

April 9, 2026
मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
Jharkhand

मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

April 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
  • दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.