Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: सरकारी सेवकों के आश्रितों को नौकरी: समाहरणालय में नियुक्ति पत्र वितरण

चार व्यक्तियों की अनुशंसा, दो कर्मियों को एमएसीपी का लाभ, दो को मिली प्रोन्नति

January 14, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: सरकारी सेवकों के आश्रितों को नौकरी: समाहरणालय में नियुक्ति पत्र वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

● मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर मिली नौकरी

● समाहरणालय संवर्ग में तीन निम्नवर्गीय लिपिक व एक अनुसेवक को मिला नियुक्ति पत्र

● अनुकम्पा आधारित नौकरी के लिए चार व्यक्तियों की अनुशंसा, एक के लिए मार्गदर्शन

● दो कर्मियों को मिला एमएसीपी का लाभ, वहीं दो व्यक्तियों को मिली अमीन ग्रेड- 3 के पद पर प्रोन्नति

● समाहरणालय संवर्ग के कुल 27 कर्मियों का हुआ स्थानांतरण व पदास्थापन

दिनांक- 04 जनवरी 2025 को उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आयोजित जिला अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में आज उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा समाहरणालय संवर्ग के कुल तीन व्यक्तियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान की गई। इसमें वर्ग- 3 के दो निम्नवर्गीय लिपिक एवं वर्ग- 4 के एक अनुसेवक को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें मृत सरकारी सेवक स्वर्गीय आनंद कुमार खलखो, तत्कालीन प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय रमना के आश्रित पुत्री नेहा खलखो को तृतीय वर्ग के निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार मृत सरकारी सेवक स्वर्गीय सुरेश प्रसाद मेहता, तत्कालीन पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय रंका के आश्रित पुत्र आलोक कुमार मेहता को तृतीय वर्ग के निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मृत सरकारी सेवक स्वर्गीय प्रमोद कुमार राय, आरक्षी 767 की आश्रित पूजा देवी की नियुक्ति चतुर्थ वर्ग में अनुसेवक के पद पर हुई है, जिन्हें उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्तकरने वाले कर्मियों को पूरी निष्ठा व सक्रियता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही गई।

जिला अनुकंपा समिति की उक्त बैठक में कुल चार व्यक्तियों का अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा प्राप्त है। इसमें मुख्यत: वन प्रमंडल पदाधिकारी का कार्यालय दक्षिणी से स्वर्गीय कर्मी देवी की आश्रित पुत्री वनिता देवी है, जिन्हें चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति प्रदान किया जाना है। वहीं शिक्षा विभाग के स्वर्गीय देवशरण उरांव के आश्रित पुत्र ओमप्रकाश उरांव को भी चतुर्थ वर्गीय पद पर बहाली हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना है। शिक्षा विभाग के ही मृत सहायक शिक्षिका स्वर्गीय अगाथा टोप्पो का आश्रित पुत्र पवन लकड़ा को तृतीय वर्ग में लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना है। जबकि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल संख्या- 02 के स्वर्गीय शिवराम डोम के आश्रित पुत्र मिथुन कुमार को तृतीय वर्ग में बहाली हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने का अनुशंसा प्राप्त है।

अनुकंपा आधारित नौकरी हेतु पुलिस विभाग से प्राप्त एक अन्य मामले में नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। ज्ञात हो कि पूर्व में ही स्वर्गीय चुनवा उरांव मृत एएसआई की आश्रित पूजा प्रियंका कच्छप की अनुकंपा के आधार पर तृतीय वर्ग में नियुक्ति प्रदान करने हेतु अनुशंसा की गई थी, परंतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय गढ़वा में रिक्ति नहीं होने के कारण इनकी नियुक्ति जिला समाहरणालय संवर्ग में करने हेतु अनुशंसा की गई थी। जिला समाहरणालय संवर्ग में भी रिक्तियां नहीं होने के कारण नियुक्ति नहीं कि जा सकी है। ऐसे में इनकी नियुक्ति हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा को डीआईजी से नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया में पत्राचार करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का दिया गया है।

इसके अतिरिक्त जिला स्थापना समिति की बैठक मैं विभिन्न निर्णय लिए गए। मुजीब अहमद खान राजस्व उप निरीक्षक अंचल कार्यालय धुरकी को प्रथम एमएसीपी का लाभ दिया गया, वहीं लवलीन बाखला सेवानिवृत्त ग्राम सेविका प्रखंड कार्यालय मंझिआंव को तृतीय एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। विभिन्न दो अमीन को प्रोन्नति भी प्रदान किए गए, जिसमें जनार्दन महतो अंचल अमीन भवनाथपुर एवं योगेंद्र यादव अंचल अमीन नगर उंटारी को अमीन ग्रेड- 3 पद पर प्रोन्नति दी गई है। समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत गढ़वा जिले में पदस्थापित प्रशासी अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक को भी स्थानांतरित, पदस्थापित व समायोजित किया गया है। इसमें प्रशासी अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक के चार पद, प्रधान लिपिक के तेरह पद, उच्च वर्गीय लिपिक के तीन पद एवं निम्न वर्गीय लिपिक के सात पद शामिल हैं।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.