रांची : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को रांची पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम उन्होंने अपने दौरे के बारे में बतया। साथ ही नई संसद भवन उद्घाटन को लेकर अपनी बात रखी।
भारत जोड़ो सम्मेलन की शुरुआत आज से हो रही है। प्रदेश में इसकी शुरुआत बोकारो के सीवनडीह स्थित कर्बला मैदान से होगी। जिसमें शिरकत करने के लिए अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता व पदाधिकारी ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही भारत जोड़ो सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सड़क मार्ग से बोकारो के लिए रवाना हो गये।









