पटना : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी छपास रोग से ग्रसित हैं। वहीं सुशील मोदी असत्य बोलने वाले गिरोह के सरगना हैं।
ललन सिंह ने कहा कि आज तक मैंने कभी ‘मन की बात’ नहीं देखी है। मन की बात क्या होती है। मन की बात कर रहे हैं। आप मन का कोई स्वामी हैं? देश में मठ चला रहे हैं। आप देश की बात कीजिए क्योंकि आप देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सुशील मोदी से पूछा कि देश में महंगाई है या नहीं, बेरोजगारी है या नहीं। इस पर बात करनी चाहिए। नियुक्ति पर रोक है। देश में निजीकरण हो रहा है। रेलवे और हवाई अड्डा का निजीकरण हो रहा है, इस पर जवाब दीजिए। 88 हजार करोड़ घोटाले का क्या हुआ, महंगाई बेरोजगारी पर क्या हुआ।
‘बेरोजगारी व महंगाई पर जवाब दे पीएम मोदी’
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम बेरोजगारी व महंगाई का सवाल उठाते रहे हैं। वह गलत है या सही है इसका जवाब सुशील मोदी दे। देश के प्रधानमंत्री का यह दायित्व है कि देश के ज्वलंत समस्याओं के बारे में जवाब दें। प्रधानमंत्री के मन के अंदर कुछ और आता है।
जानिए आनंद मोहन की रिहाई पर क्या बोले ललन सिंह ?
बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर ललन सिंह का बड़ा बयान कानून में जो अर्चन था उसे खत्म किया गया है। आम और खास के अंतर को समाप्त किया गया है। भाजपा लोगों का राजनीतिक इस्तेमाल करती है।
जातीय गणना पर उन्होंने कहा कि सभी दलों की सहमति से कराई जा रही है। भाजपा को लग रहा है इससे कुछ घाटा होगा, इसीलिए पर्दे के पीछे से मुकदमा करा रहे हैं।
‘जो बीजेपी में है वो भ्रष्टाचारी नहीं’
उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी में चला जाता है वह भ्रष्टाचारी नहीं होता है। हम चुनौती देते हैं भारतीय जनता पार्टी को कि वह कहे कि हमारे पार्टी में एक भी भ्रष्टाचारी नहीं है फिर हम बताएंगे कि उनके पार्टी में कौन-कौन भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि जो भ्रष्टाचारी हैं किन-किन लोगों पर कार्रवाई हुई है।
‘सिविल कोड लाकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है भाजपा’
कर्नाटक में सिविल कोड मामले पर ललन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आदत है कि धार्मिक उन्माद फैलाना। आप सिविल कोड लाकर दूसरे पर थोपना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश से भेंट होगी तब आप पूछ लीजिएगा।