Sunday, November 16, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने दिखाना शुरू कर दिया रौद्र रूप, मुंबई से लेकर केरल तक चल रही तेज हवाएं

June 12, 2023
in National, Top News
Biporjoy
Share on FacebookShare on Twitter

Cyclone Biparjoy : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत के पश्चिमी तट पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर केरल तक तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के बीच से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकरा रही हैं। तूफान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैठक बुलाई है। जिसमें वे तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

15 जून तक पहुंचने का लगाया गया था अनुमान

बिपरजॉय रविवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया था। यह तेजी से भारत के तट की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इसके 15 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था लेकिन अभी से ही इसका असर दिखने लगा है। मुंबई में तेज हवाओं के चलते फ्लाइट के संचालन में बाधा आई है।

गुजरात में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। पहले यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया था। 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय तूफान के मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच से गुजरने की संभावना है।

तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया

चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में निचले तटीय इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी शेल्टर में भेजा जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से बताया कि रविवार (11 जून) को छह जहाजों ने बंदरगाह छोड़ दिया है और सोमवार को 11 और प्रस्थान करेंगे। बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

तेज हवा के कारण मुंबई में रोकी गईं फ्लाइट

तेज हवा के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के संचालन में दिक्कतें आई हैं। रविवार देर रात कई फ्लाइट देरी से उड़ीं, जबकि कई को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के चलते हमारी कुछ उड़ानें विलंबित और रद्द हो गई हैं। हमें अपने मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

Related Posts

गढ़वा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बड़ा खुलासा: “फेक न्यूज की सुनामी में सच्ची पत्रकारिता कैसे बचे?”—पत्रकारों ने लिया संकल्प!
Jharkhand

गढ़वा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बड़ा खुलासा: “फेक न्यूज की सुनामी में सच्ची पत्रकारिता कैसे बचे?”—पत्रकारों ने लिया संकल्प!

November 16, 2025
प्रगति मैदान में झारखंडी जश्न: बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि, उलगुलान नृत्य से गूंजा पवेलियन—दिल्ली भी झूमी!
Jharkhand

प्रगति मैदान में झारखंडी जश्न: बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि, उलगुलान नृत्य से गूंजा पवेलियन—दिल्ली भी झूमी!

November 16, 2025
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।
Jharkhand

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।

November 15, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बड़ा खुलासा: “फेक न्यूज की सुनामी में सच्ची पत्रकारिता कैसे बचे?”—पत्रकारों ने लिया संकल्प!
  • प्रगति मैदान में झारखंडी जश्न: बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि, उलगुलान नृत्य से गूंजा पवेलियन—दिल्ली भी झूमी!
  • माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम पहुंचे उलिहातु।

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.