लोहरदगा : आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री व बच्चों के चाचा नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज मनाई गई। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजेंद्र भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिले के राजेंद्र भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया।
उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति अमूल्य योगदान को नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को प्रगति की राह पर द्रुत गति से ले जाने का काम किया और आधुनिकीकरण की नींव रखी। जिसके कारण देश में कई कारखाने खुले। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। देश के लिए उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









