Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Health

Dengue and Flu : लगातार बढ़ रहे डेंगू और फ्लू के मरीज, अस्पतालों में प्लेटलेट्स का इंतजाम चुनौती बनी

September 26, 2023
in Health, Jharkhand
Dengue and Flu : लगातार बढ़ रहे डेंगू और फ्लू के मरीज, अस्पतालों में प्लेटलेट्स का इंतजाम चुनौती बनी
Share on FacebookShare on Twitter

Dengue and Flu : डेंगू और फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में प्लेटलेट्स का इंतजाम चुनौती बन गई है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) किट भी अस्पतालों से खत्म हो रहे हैं। रिम्स-सदर में रोज करीब 100 यूनिट एसडीपी की खपत है, जबकि ब्लड बैंकों में 10-15 यूनिट एसडीपी ही जमा हो रहे हैं। इसलिए मरीजों को रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) मुहैया कराया जा रहा है। रिम्स, सदर में एसडीपी जहां 9500 रुपए में मिलते हैं, जबकि आरडीपी महज दो हजार में ही उपलब्ध है। बड़ी बात यह है कि आरडीपी चढ़ाने पर मरीजों को खास लाभ नहीं होता, क्योंकि इसमें प्लेटलेट्स उतने प्रभावी नहीं होते।

रिम्स के डॉक्टर बोले- मरीजों को एसडीपी देना ज्यादा सही

रिम्स ब्लड बैंक के सीनियर रेजीडेंट, डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि मरीजों को एसडीपी देना ज्यादा सही होता है। क्योंकि, रैंडम डोनर वाला प्लेटलेट्स अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों के होते हैं। इससे शरीर धीरे-धीरे उन ब्लड ग्रुप्स के खिलाफ एंटी बॉडीज बनाता है, जो भविष्य में प्लेटलेट्स देने पर उन्हें नष्ट कर सकती हैं। ऐसे में प्लेटलेट काउंट नहीं बढ़ता। कई बार इंफेक्शन का भी खतरा हो जाता है।

डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि मरीजों में 25 हजार से 50 हजार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए एक यूनिट एसडीपी की जरूरत होती हौ। वहीं आरडीपी के केस में इतने प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए लगभग 6 यूनिट की जरूरत पड़ती है। प्लेटलेट्स घटने से शरीर में आई किसी चोट या ट्राॅमा में रक्तस्राव रोकना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि शरीर में अनावश्यक रक्त रिसाव को रोकने में प्लेटलेट्स मददगार होता है। शरीर में 10 हजार से कम प्लेटलेट्स हो जाए तो जान भी जा सकती है।

डेंगू और वायरल फीवर के लक्षण

डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि डेंगू और वायरल फीवर दोनों के अधिकतर लक्षण एक जैसे होते हैं. दोनों ही संक्रमण की चपेट में आने पर लोगों को बुखार, सिरदर्द, खांसी, शरीर में दर्द, वीकनेस, त्वचा पर लाल चकत्ते और उल्टी जैसे लक्षण नजर आते हैं. हालांकि कुछ लक्षणों से यह पहचान की जा सकती है कि बुखार वायरल है या फिर डेंगू की वजह से है. डेंगू होने की कंडीशन में बुखार बहुत तेज आता है और शरीर में अत्यधिक तेज दर्द होता है. डेंगू संक्रमण की वजह से लोगों का प्लेटलेट काउंट तेजी से कम हो जाता है, जबकि वायरल में प्लेटलेट काउंट में गिरावट नहीं होती है. वायरल बुखार 3 से 5 दिनों में आसानी से ठीक हो जाता है, जबकि डेंगू फीवर लंबे समय तक रहता है और तबीयत लगातार बिगड़ती जाती है.

Related Posts

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
Jharkhand

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”

March 19, 2026
रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
Jharkhand

रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”

March 19, 2026
गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.