देवघर : अपने संथाल दौरे के तहत झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित ठाढीयारा पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने ठाड़ीयारा पंचायत के लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के स्वागत के लिए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट और सदर एसडीओ दीपांकर चौधरी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले जिलाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। देवघर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जामताड़ा के लिए रवाना हो गए। वहां वह रात्रि विश्राम करेंगे और फिर रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।









