उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
गुणवत्ता के साथ योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने का दिया निर्देश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने नये समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बारी-बारी से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,पथ निर्माण विभाग,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,भवन निर्माण,जल पथ प्रमंडल विभाग, विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा कर कई निर्देश दिये।
पेयजल द्वारा संचालित योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त श्री जमुआर ने पेयजल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए तय समय पर पूरा करने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल के कार्यपालक अभियंता को पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पेयजल हेतु पाईपलाइन लगाने को लेकर निर्देशित किया। इसको लेकर डीसी ने डीडीसी को निदेश दिया कि वे अपनी अध्यक्षता में सभी कार्यपालक अभियंता तथा कांट्रेक्टर के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास योजनाओं में आ रही बढ़ाओ को दूर करने की बात कही। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन व वितरण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए लाइब्रेरी निर्माण से भी अवगत हुए।

मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।










