Saturday, January 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सासाराम में भड़की हिंसा पर बोले DGP- अब तक 109 लोगों की हुई गिरफ्तारी, बम बनाने वाले ही हुए घायल

April 2, 2023
in Bihar
सासाराम में भड़की हिंसा पर बोले DGP- अब तक 109 लोगों की हुई गिरफ्तारी, बम बनाने वाले ही हुए घायल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग में बिहार अभी तक जल रहा है। इसको लेकर राज्य में सियासी घमासान भी मचा हुआ है। राज्य में विपक्ष पुलिस-प्रशासन और सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच रोहतास और नालंदा जिले में हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की। वहीं राज्य के डीजीपी आरएस भट्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। राज्य में कानून व्यवस्था खराब करने की साजिश रची गई थी।

ब्लास्ट में घायल होने वाले लोग ही बना रहे थे बम- डीजीपी

डीजीपी आरएस भट्टी आगे बताया कि राज्य में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। नई बात सामने आई है कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट हुआ था और उसमें जख्मी होने वाले ही बम बना रहे थे। ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने इस संबंध में साक्ष्य भी जुटाए हैं, जो कि अपराधियों की साजिश की तस्दीक करते हैं। घायलों के ठीक होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिहार शरीफ और सासाराम मिलाकर कुल अब तक 109 गिरफ्तारी हुई है। लगातार पहचान कर गिरफ्तारी का काम जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

संट्रेल से मांगी गई 4 कंपनी

इनपुट के अधार पर फोर्स लगाए गए थे। 4 कंपनी संट्रेल से मांगी गई। जो मिल गई है। हर साल रामनवमी पर मांगे जाते हैं। हर जुलूस को विधिवत लाइसेंस दिया गया था। राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश थी। अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

जानिए क्या बोले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी

राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार में पिछले 2 दिनों में रामनवमी में चौकस तैयारी थी। प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर हुई थी। मुख्यालय से सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। पिछले साल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस इनपुट भी शेयर किया गया था

बिहार शरीफ और सासाराम में कुछ घटनाएं हुई। लेकिन, जल्दी इन पर काबू पाया गया। स्थिति आज भी सामान्य है। आज मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा की तथ्यों को जाना। उन्होंने हर कीमत पर शांति और विधि व्यवस्था बहाल रखने को कहा। दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। सामाजिक और कानून के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखेगी।

Related Posts

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Bihar

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

January 11, 2026
बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं
Bihar

बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं

November 14, 2025
औरंगाबाद में काउंटिंग का धमाका: राजद गुलाम शहीद ने रफीगंज में 70 वोटों से सेंचुरी, JDU चेतन आनंद नवीनगर में 102 से लीड
Bihar

औरंगाबाद में काउंटिंग का धमाका: राजद गुलाम शहीद ने रफीगंज में 70 वोटों से सेंचुरी, JDU चेतन आनंद नवीनगर में 102 से लीड

November 14, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • लंदन में झारखंड की साइंस क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज का दौरा कर क्रिटिकल मिनरल्स और स्वच्छ ऊर्जा पर किया हाई-लेवल संवाद – Centre of Excellence की नींव तैयार!
  • लंदन में झारखंड का मेगा डील! नवीन जिंदल ग्रुप ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात – स्टील, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट में अरबों का निवेश आने वाला है!
  • लंदन में झारखंड का जश्न! ‘झारखंड @25 ‘ कार्यक्रम में युवा, स्कॉलर्स और संस्कृति का धमाल – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “जड़ों से जुड़कर अनंत संभावनाओं की ओर!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.