धनबाद : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भवरदहा गांव स्थित दिल्ली हावड़ा नेशनल हाइवे पर कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। तेज रफ्तार ट्रक का टायर ब्लास्ट होने के बाद डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई। घटना से नेशनल हाइवे पर अफरा तफरी मच गई।
दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले जलकर राख हो गया ट्रक
ट्रक में लगी अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पूरा इलाका काले धुआं के गुब्बार से भर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच दमकल को इसकी सूचना दी। आग इतना जबरदस्त था की दमकल की गाड़ी आने से पहले ही ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक के चालक बबलू कुमार तथा खलासी ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।
बेगुसराय जा रहा था ट्रक
बताया जाता है कि ट्रक संख्या जेएच 02 एजी 9095 सिजुवा के भेलाटांड़ से कोयला लोड करके बिहार के बेगुसराय जा रहा था। इसी दौरान भवरदहा गांव के समीप नेशनल हाइवे के पास अचानक ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के रेलिंग से टकरा गया। तेल का टंकी पूरी तरह से ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गयी। देखते ही देखते ट्रक धू धू कर जलकर राख हो गया।
घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि भेलाटाड़ से कोयला लोड बिहार जा रहा था। इसी दौरान तोपचांची में टायर ब्लास्ट हो गया। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक के डीजल टंकी फटने से आग लग गयी।









