Sunday, April 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

धनबाद : एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

July 20, 2024
in Jharkhand
धनबाद : एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री ह्रदीप पी जनार्दनन महोदय के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी वरीय पदाधिकारी समेत थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l

मुख्यालय सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी l बैठक के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज़ लंबित मुक़दमों की जांच में तेजी लाई जाए और तय समय में चार्जशीट समर्पित की जाए l

इसके अतिरिक्त एसएसपी महोदय द्वारा दुष्कर्म, महिला व बाल उत्पीड़न एवं POCSO एक्ट के तहत दर्ज़ मामले को गंभीरता पूर्वक निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया l

एसएसपी महोदय ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों व गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए सभी गैंगस्टर की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया l इसके साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट व कुर्की के आदेश को यथाशीघ्र तमिल करने को कहा l

महोदय ने बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉटरी, जुआं, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

महोदय ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को सघन जांच के दौरान अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की धरपकड़ तेज करने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने की बात कही। महोदय ने सभी पदाधिकारीयों को नशे के कारोबार पर लगाम कसने को कहा साथ ही उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करने का निर्देश भी दिया ।

एसएसपी महोदय ने पुलिस अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्कूल कॉलेज से सौ मीटर की दूरी पर किसी भी दुकान व पान गुमटी में बेचे जा रहे तांबकू उत्पाद की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाया जाना चाहिएl

बैठक के दौरान साइबर अपराध के रोकथाम पर चर्चा करते हुए महोदय ने साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांण्डो की समीक्षा की और जांच की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया l इसके अतिरिक्त एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया l

बैठक में खनिज सम्पदा की तस्करी को रोकने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए l उन्होंने जिले में किसी भी तरह के खनिज सम्पदा के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया l

जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर एसएसपी महोदय ने चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम हेतु उचित कार्रवाई के साथ साथ निरंतर विशेष जांच अभियान चलाने को कहा l इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा गया ताकि चोरी व लूट जैसे वारदतों को पूरी तरह रोका जा सके l

एसएसपी महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज समेत सामाजिक स्तर पर निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया ताकि लोगों को नए कानून, साइबर सुरक्षा, सड़क एवं यातायात सुरक्षा, नशा के रोकथाम व घरेलु हिंसा सम्बंधित विषयों पर जागरूक किया जा सके l

समीक्षा बैठक में एसएसपी श्री ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी श्री अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था श्री दीपक कुमार, डीएसपी मुख्यालय 2 श्री संदीप गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा श्री रजत मणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री भूपेंद्र राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा श्री आनंद ज्योति मिंज, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार समेत तमाम पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.