हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री डॉ अतुल वर्मा महोदय ने आज धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत डॉ पी एन वर्मा फाउंडेशन के सौजन्य से मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराया। उन्होंने जवानों की कठिनाईयों को देखते हुए एक मोबाइल टॉयलेट सहयोग के रूप में दिया ताकि विशेष परिस्थिति में बाहर ड्यूटी के दौरान किसी जवान को कठिनाई का सामना न करना पड़े। महोदय ने कहा कि जरूरत के मद्देनजर जल्द ही कई और मोबाइल टॉयलेट जवानों के लिए उपलब्ध कराये जाएंगे।

अपने सम्बोधन में श्री डॉ अतुल वर्मा महोदय ने पुलिस जवानों को सेहतमंद रहने को कहा ताकि सभी जवान तत्परता के साथ जनता की सुरक्षा व सेवा कर सके। जवानों की सेहत को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए महोदय ने डॉ पी एन वर्मा फाउंडेशन के सौजन्य पुलिस केंद्र में एक ओपन जिम बनाने की भी घोषणा की ताकि सभी जवान व्यायाम के जरिए खुद को फिट रख सके।

मौके पर मौजूद एसएसपी श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने डॉ अतुल वर्मा महोदय का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और् कहा कि पुलिस जवानो की समस्याओं को देखते हुए सुविधा हेतु भविष्य में और भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में मौक़े पर ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी, श्रीमती निवेदिता वर्मा, श्री शैलेश सिंह, डीएसपी मुख्यालय श्री संदीप गुप्ता, डीएसपी यातायात श्री अरविंद सिंह, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार समेत कई पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे










