धनबाद : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH हमेशा से विवादों में रहने वाला अस्पताल बन गया है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में धनबाद के साथ साथ अन्य जिलों के मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर से आए दिन बाइक, मोबाइल की चोरी की घटना सामने आती है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज व उनके परिजन असमाजिक तत्वों और चोरो से परेशान हैं।
अस्पताल में इलाजरत मरीज गुड्डू सिंह द्वारा गणेश नाम के मोबाइल चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को इमरजेंसी वार्ड में जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग किया। बाद में पुलिस ने दोनों को सरायढेला थाना ले गयी।
वही मोबाइल चोर को पकड़ने वाले गुड्डू सिंह ने कहा कि गणेश नामक व्यक्ति के द्वारा अस्पताल परिसर में लगातार मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। आज जब वह सो रहा था उसी समय मोबाइल चोरी कर भाग निकला था। जिसे इमजेन्सी में पकड़ा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।










