धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापीपल मोड़ पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार (JH10 BU3489) की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद दोनों स्कूटी सवार करीब आधे घण्टे तक रोड पर पड़े रहे।
सूचना पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से गम्भीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। घायल व्यक्ति की पहचान बरवाअड्डा थाना के मधुगोडा निवासी सुरेश महतो व भागीरथ महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद कार को लेकर मौके से भागने के क्रम में कल्याणपुर के समीप कार की टायर पंक्चर हो गया। जिसके कार छोड़ सवार लोग फरार हो गए।
बरवाअड्डा पुलिस कार व बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया कि राजगंज जीटी रोड की ओर से आर रही स्कूटी जोड़ापीपल मोड़ पर सड़क पार करने के क्रम में पीछे से आ रही कार ने अपने चपेट में ले ली।










