Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव का एक्शन मोड: समीक्षा बैठक में जनहित योजनाओं को तेज करने का निर्देश!

नवनियुक्त उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और गति लाने के दिए सख्त निर्देश।

May 28, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव का एक्शन मोड: समीक्षा बैठक में जनहित योजनाओं को तेज करने का निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। नवनियुक्त जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विभागों के वरीय एवं वर्त्तमान पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना, जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाना और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था।

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट साझा करने को कहा और योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले के नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्र पहुँच सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने विकासात्मक योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा, जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना, समयबद्ध परियोजना निष्पादन, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति पर विशेष ध्यान देना सहित अन्य निर्देश दिए।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों से जवाबदेह बनकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

आज के बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज माहेश्वरम, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी क्रमशः संजय कुमार, रूद्र प्रताप तथा प्रभाकर मिर्धा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश,भूमि सुधार उप समाहर्ता रंका प्रमेश कुशवाहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता गढ़वा रविश राज सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा, सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.