Wednesday, March 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था हेतु मुख्य सचिव का निर्देश, प्रशिक्षित गोताखोरों को मिलेगा 10 हजार मानदेय

राज्य के जलाशयों पर प्रशिक्षित गोताखोर होंगे तैनात, मुख्य सचिव ने दी आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था के निर्देश

February 4, 2025
in Jharkhand, Top News
आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था हेतु मुख्य सचिव का निर्देश, प्रशिक्षित गोताखोरों को मिलेगा 10 हजार मानदेय
Share on FacebookShare on Twitter
  • आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था बनायेः मुख्य सचिव
  • पंजीकृत पेशेवर मछुआरों को प्रशिक्षित कर चिह्नित जलाशयों पर गोताखोर के रूप में की जाएगी तैनाती, मिलेगा 10 हजार मानदेय

=================

रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने राज्य में प्राकृतिक कारणों से होने वाली क्षति से निपटने के लिए आपदा राहत की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। उन्होंने कहा है कि ससमय राहत और बचाव कार्य से हम प्राकृतिक आपदा की क्षति को न्यूनतम कर सकते हैं। वह मंगलवार को आपदा प्रबंधन से जुड़ी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की अद्यक्षता कर रही थीं।

बैठक में तय हुआ कि राज्य के चिह्नित जलाशयों पर बचाव उपकरणों से लैश गोताखोर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पंजीकृत पेशेवर मछुआरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चयनित गोताखोरों को 10 हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा, मसलन अतिवृष्टि से होनेवाली जान-माल की क्षति, सर्पदंश, खनन जनित आपदा, वज्रपात, रेडिएशन संबंधी आपदा, पानी में डूबने, भगदड़ एवं गैस रिसाव तथा सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान भुगतान के लिए 10 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई। इससे किसी भी आपदा के बाद जिले द्वारा राशि की मांग और उसकी स्वीकृति में लगने वाले समय से बचा जा सकता है। संबंधित जिले के उपायुक्त इस राशि का परिस्थिति के अनुसार तत्काल उपयोग कर सकेंगे। वहीं बैठक में राज्य में आंधी-तूफान तथा ग्रीष्म लहर (लू) से संभावित जानमाल की क्षति को देखते हुए राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के तहत आपदा घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

दूसरी ओर राज्य के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की संकीर्ण गलियों में निर्मित मकानों-भवनों में आगजनी की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 39 अग्निशामालयों के लिए अग्निशमन वाहन ( मिनी वाटर टेंडर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी) खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग वज्रपात और डूबने से होने वाली मौतों के हॉटस्पॉट को झारखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहयोग से चिह्नित करेगा। उसके बाद चिह्नित स्थानों, इलाके में इस संकट से निपटने की रणनीति बनाई जाएगी।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न आपदा प्रबंधन से जुड़ी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, होमगार्ड एवं अग्निशमन के डीजी श्री अनिल पालटा, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव श्री राजेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.