Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: भवनाथपुर में प्रशासनिक अनुशासन: उपायुक्त ने लिया सख्त एक्शन, वेतन पर रोक का आदेश!

सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने पर भवनाथपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया, सरकारी सेवकों की गैर जिम्मेदारी पर जताई सख्ती

April 25, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: भवनाथपुर में प्रशासनिक अनुशासन: उपायुक्त ने लिया सख्त एक्शन, वेतन पर रोक का आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने भवनाथपुर बीडीओ से माँगा स्पष्टीकरण
  • प्रखण्ड कार्यालय के सभी पदाधिकारी/कर्मियों के वेतन/मानदेय भुगतान पर अगले आदेश तक लगी रोक

बताते चले की सोशल मीडिया पर दिनांक 23 अप्रैल 2025 को एक विडियो वायरल हुई थी जिसमें दिखाया गया की अपराह्न 12:00 बजे के बाद प्रखण्ड कार्यालय, भवनाथपुर में कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के कक्ष के दरवाजे भी बंद थे।

प्रथम दृष्टया वायरल विडियो के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि प्रखण्ड कार्यालय, भवनाथपुर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के कक्ष बंद थे। कोई भी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं दिख रहे थे। हालांकि वीडियो में समय स्पष्ट नहीं हो रहा था फिर भी सरकारी सेवक के कर्त्तव्य एवं आचरण के प्रतिकूल मानते हुए जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त शेखर जमुआर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर को निर्देश दिया कि प्रखण्ड कार्यालय, भवनाथपुर के अनुपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करेंगे,साथ ही इस संबंध में 24 घंटे के अन्दर अपना भी स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे कि क्यों नहीं इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली के लिए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

उपायुक्त ने उक्त कृत्य के लिए प्रखण्ड कार्यालय, भवनाथपुर के सभी पदाधिकारी/कर्मियों के वेतन/मानदेय भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश कोषागार पदाधिकारी को दिए, साथ ही उन्होंने प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया की वे सभी कार्यालय में ससमय आये तथा अपने कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अवश्य अंकित करें। प्रखंड कार्यालय में आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओं को अवश्य सुने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन करें।

उपायुक्त ने गढ़वा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी खराब चापानल की मरम्मती करने तथा प्रखंड कार्यालय पंचायत कार्यालय सहित अन्य सभी सरकारी कार्यालय में प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिए, साथ ही खराब पड़े चापानल, जलमीनार को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताते चले की आज कई चापानलो को ठीक कर उसे पेयजल के लिए चालू कर दिया गया है।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.