आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत लिम्फेडेमा (फाइलेरिया) से ग्रसित 10 मरीजों को चिन्हित कर, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय परिसर गढ़वा से ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। उपरोक्त मरीजों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराया गया। गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा- गढ़वा, मंझिआंव, डंडई एवं रंका के दुबराज चंद्रवंशी, जगन्नाथ साव, मेहरून बीबी, शैलेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, विट्ठल राम, रामचंद्र साव, कुदुस खलीफा, शिवनाथ राम एवं सूरज राम को ट्राईसाइकिल का लाभ प्रदान किया गया।

उक्त मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, डॉo पुष्पा सहगल, सीडीपीओ गढ़वा, जिला भीबीडी सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, पिरामल फाउंडेशन से कमल मिश्रा, कामेश कुमार, विजय पांडेय, संजय कुमार सिंह एवं शिल्पा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।










